छत्तीसगढ़

11 वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप का दावड़ा यूनिवर्सिटी में भव्य शुभारंभ

11 वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप का दावड़ा यूनिवर्सिटी में भव्य शुभारंभ

11 वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप का दावड़ा यूनिवर्सिटी में भव्य शुभारं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।
नवा रायपुर स्थित श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहले कांक्रीट मिनी गोल्फ कोर्स के उद्घाटन के साथ ही 11 वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी और मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वीं सीनियर मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुभव प्राप्त करने और देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का उत्कृष्ट अवसर मिल रहा है। श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर में 30 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरुखुशवंत साहेब ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार मिनीगोल्फ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है तथा इससे राज्य में इस खेल को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दावड़ा यूनिवर्सिटी के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती प्रीति दावड़ा, डायरेक्टर जनरल डॉ. चार्मी दावड़ा, सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा और मानद डायरेक्टर श्री तुलसी दास संघानी ने भी यूनिवर्सिटी कैंपस में हो रहे इस नेशनल चैम्पिनशिप को ऐतिहासिक बताया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि प्रवीण मानवटकर, सूरज योतिकर, राजेश सेंडेकर, सुरेंद्र चौहान तथा श्रीराम धर्माधिकारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।
आयोजन महासचिव सीमा यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी व आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत खुटे ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 14 राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी मेघालय में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा, सिंगल, डबल तथा मिक्स डबल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका