छत्तीसगढ़

रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगा आयोजन

सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मार्ग रहेगा बाधित, वाहन चालकों के लिए डायवर्सन व्यवस्था

रायपुर शहर में दिनांक 10 अगस्त 2026 को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। तिरंगा यात्रा में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित रायपुर शहर के आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

World Cup 2027: 9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

🚧 यात्रा मार्ग पर आवागमन रहेगा बाधित
इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बुढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग तिरंगा यात्रा के दौरान आम यातायात के लिए बाधित रहेगा।

🔄 वाहन चालकों के लिए डायवर्सन मार्ग

01. बूढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन चालक
बूढ़ेश्वर चौक → परिक्रमापथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

02. शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन चालक
बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

03. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक
कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

04. कोतवाली से कालीबाड़ी एवं सदर बाजार से बुढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन चालक
सदर बाजार मार्ग → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट होकर आवागमन कर सकेंगे।

🅿️ तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग व्यवस्था

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कर इंडोर स्टेडियम तक पैदल पहुंच सकेंगे।
निर्धारित पार्किंग स्थल :
बूढ़ा तालाब गार्डन,इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान,परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब,महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल

CM साय का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! 304 करोड़ के खेल बजट से तैयार होगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब

📢 यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि 10 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित यात्रा मार्ग पर आवागमन से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता को देखते हुए वाहन चालक धैर्य एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

— यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका