छत्तीसगढ़

असम में बाढ़ : CM साय ने मुख्यमंत्री सरमा से की चर्चा,का कहर 5 करोड़ की सहायता का ऐलान

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की. उन्होंने इस कठिन समय में असम के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की प्रतिबद्धता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की बात कही.

IIT दिल्ली में PM मोदी का युवाओं को बड़ा संदेश… “जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है”

बता दें कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. राज्य में इस साल बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या 99 हो चुकी है, वहीं 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं. कई इलाकों में घर और सड़कें जलमग्न हो चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.

असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, गोलाघाट जिले में एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे इस साल बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 99 पहुंच गई है. राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें सोनितपुर, नगांव, गोलाघाट, शिवसागर, होजाई, दरांग, जोरहाट, धेमाजी, चराईदेव, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और बिस्वनाथ शामिल हैं.

500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सहयोग केंद्र प्राप्त में आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित

आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ की सबसे ज्यादा मार गोलाघाट में देखने को मिली है. जहां 61,735 लोग प्रभावित हैं. इसके बाद शिवसागर में 43,492 और जोरहाट में 24,283 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले प्रभावित लोगों की संख्या में कमी जरूर आई है. शुक्रवार को 13 जिले बाढ़ की चपेट में थे, और प्रभावित आबादी 1.55 लाख से ज्यादा थी.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button