छत्तीसगढ़
Trending

होलिका दहन स्थल पर डाली जाएगी मुरुम, पेयजल भी पर्याप्त उपलब्ध कराने के निर्देश

पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त रहे, सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री को जप्त किया जाये

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा होलिका दहन के दिन 13 मार्च तथा 14 मार्च 2025 को होली खेलने के दिन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैँ। होलिका दहन स्थलों पर मुरुम बिछाने और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि शहर के प्रस्तावित होलिका दहन स्थल पर मुरुम पहले से ही बिछा दिया जाए। इससे सड़कों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही गली – मोहल्लों और चौक -चौराहों की होलिका समितियों को भी कहा जाए कि मुरुम के ऊपर ही होलिका जलाई जाए। इस कार्य के लिए मुरुम के साथ ही रेत का भी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होली पर्व पर नगर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, सडकों पर भवन निर्माण सामग्री को विशेष रूप से जप्त किया जाये तथा यह ध्यान रखा जाये कि सडक पर भवन निर्माण सामग्री ना रहे । नलों में निर्धारित समयावधि में पर्याप्त पानी आवे, यह सुनिश्चित किया जाये और निरंतर पेयजल उपलब्ध रहे, यह भी सुनिश्चित हो। अग्निशमन व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु कमाण्डेंट होमगार्ड से समन्वय कर कार्यवाही की जाये।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper