देश-विदेश

झुग्गी में लगी आग, 3 लोगों की माैत

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एक झुग्गी में बीती देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान झुग्गी से तीन शव बुरी तरह जले मिले। पुलिस ने तीनाें शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतकों की पहचान जग्गी (34), श्याम सिंह (36) और जितेन्द्र (35) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के ओरैया के रहने वाले थे।
दमकल विभाग के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात करीब 2.22 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एजीसीआर एन्क्लेव के पास हुआ। यहां देर रात एक झुग्गी में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो झुग्गी के अंदर से तीन जले हुए शव बरामद हुए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका