RADA
और जीवनशैली

पूजा में इस्तेमाल हुए गेंदे के फूल से ऐसे उगाएं नया पौधा, कुछ ही दिनों में नई पौध से भर जाएगा गमला

पूजा-पाठ में अक्सर गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। भगवान को गेंदे के फूलों की माला चढ़ाई जाती हैं। आप सूखे हुए गेंदे के फूलों से अपने घर के बगीचे या गमलों में बड़ी आसानी से नए पौधे उगा सकते हैं। इन्हें लगाना बेहद आसान है। इस पौधे की बहुत ज्यादा केयर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सही तरीके से बीज बोने के कुछ दिन बाद ही देखते ही देखते आपका गमला नई पौध से भर जाएगा।।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीज से गेंदे का फूल कैसे उगाएं

गेंदा का पौधा लगाने के लिए ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है जिसमें बहुत ज्यादा नमी न हो। मिट्टी में कुछ मात्रा में रेत और खाद मिला सकते हैं, ताकि मिट्टी अच्छी तरह से जल निकासी कर सके। आप बीज को कोको पीट में भी लगा सकते हैं। मिट्टी में गोबर की खाद और कंपोस्ट भी मिला सकते हैं। इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा और फूल ज्यादा खिलेंगे।

गेंदे का पौधा लगाने के लिए 8 से 10 इंच का गमला काफी होता है। इसमें मिट्टी डालें। फिर गेंदे के बीज डालें। उन्हें हल्की मिट्टी में डालकर ऊपर से थोड़ा सा ढक दें। फिर हल्के-हल्के पानी का छिड़काव करें। हर 10 से 15 दिन में पौधे में हल्की जैविक खाद डालें। 15 से 20 दिन में आपके पौधे नजर आने लगेंगे। इसके बाद आप पौधे की अलग-अलग गमले में रोपाई कर सकते हैं। एक गमले में 2-3 से ज्यादा पौधे न लगाएं।

गेंदे के पौधे की इस तरह करें देखभाल

गेंदे के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इस छत या बालकनी में रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो। पौधे को समय-समय पर पानी और खाद देते रहें। इससे फूलों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, पौधे की नियमित छंटाई करते रहें, इससे नई शाखाएं निकलती हैं और फूल अधिक खिलते हैं। सूखे पत्तों और मुरझाए फूलों को समय-समय पर हटाते रहें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका