
रायपुर । उद्योगों से चिमनी उत्सर्जन, फ्यूजिटिव उत्सर्जन तथा परिवेशीय वायु गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखे जाने बावत् स्थापित प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का सतत् संचालन एवं उद्योगों से जनित होने वाले ठोस अपशिष्टों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विधि से अपवहन सुनिश्चित कराये जाने बावत् छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के क्षेत्र अंतर्गत स्थापित उद्योगों के समय-समय पर किये जा रहे नियमित / आकस्मिक निरीक्षणों के अतिरिक्त शीत ऋतु के दौरान वायु मंडलीय घनत्व अधिक होने के कारण प्रदूषक कारकों के वायु मंडल में विसर्जन (Dispersion) में कमी के फलस्वरूप प्रदूषण की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे जाने तथा प्रदूषण के अधिक प्रभावी नियंत्रण की दिशा में उद्योगों में प्रदूषण की स्थिति पाये जाने के कारण जनवरी 2024 से 28.10.2024 तक की अवधि में कुल 61 उल्लंघनकारी उद्योगों के विरूद्ध जल एवं वायु अधिनियमों के प्रावधानों के अंतर्गत नोटिस जारी किया जाकर 49 उद्योगों में समाधानकारक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

