देश-विदेश
Trending

गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ये तीन मामलों में चलती रहेगी जांच

नई दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बरगाड़ी में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के तीन मामलों में राम रहीम के खिलाफ चल रही जांच जारी रखने का आदेश दिया है। मार्च में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इन मामलों में चल रही जांच पर रोक लगाई थी।

पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मामला 2015 का है। पंजाब पुलिस ने अपनी जांच में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा को घटनाओं का जिम्मेदार बताया था। 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रतिलिपि चोरी होने, बेअदबी संबंधी पोस्टर और पवित्र ग्रंथ के फटे मिलने की घटनाएं सामने आयी थीं। इस घटना के बाद फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हुए थे। बाबा राम रहीम को तीन घटनाओं का आरोपित बनाया गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper