ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर सिविल जजों का हुआ तबादला, उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों का भी किया गया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..!!

CG Judges Transfer: छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) तथा उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा जारी इन आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ न्यायाधीशों को नए जिलों में स्थानांतरित किया गया है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें।
सिविल जज (जूनियर डिविजन) के तबादले
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सिविल जज (जूनियर डिविजन) संवर्ग के कुल 10 न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में महासमुंद में पदस्थ खुशबू जैन को गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है। वहीं, धमतरी में तैनात प्रणव वैद्य को बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य न्यायाधीशों को भी अलग-अलग जिलों और न्यायालयों में पदस्थ किया गया है।
हाईकोर्ट प्रशासन का मानना है कि इस तरह के स्थानांतरण से न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे की गति बढ़ेगी और प्रत्येक जिले में न्यायिक कार्यों का संतुलन बना रहेगा। साथ ही, इससे वादकारियों को भी समय पर न्याय मिलने में मदद मिलेगी।
उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों की नई तैनाती
सिर्फ सिविल जज ही नहीं, बल्कि उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों की तैनाती और स्थानांतरण के भी आदेश जारी किए गए हैं। दुर्ग जिले में पदस्थ रश्मि नेतम को धमतरी में पोस्ट किया गया है। इसी तरह, मनेन्द्रगढ़ में कार्यरत श्रुति दुबे को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।
देखें सूची-




