RADA
मनोरंजन

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका के लिए इस अंदाज में जताया प्यार, गर्दन के पीछे बनवाया ‘M’ अक्षर का टैटू

मुंबई. एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के एक्स पति और फेमस भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक इन दिनों अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। इस वैलेंटाइन को क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड के लिए बेहद खास बना दिया। उन्होंने माहिका को फूल या महंगे गिफ्ट करने की जगह एक खास टैटू बनवाया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘M’ से शुरू हुआ, खास डिजाइन पर खत्म

बताया जा रहा है कि हार्दिक शुरुआत में माहिका के नाम का पहला अक्षर “M” अपनी गर्दन के पीछे बनवाना चाहते थे। लेकिन टैटू आर्टिस्ट के साथ लंबी चर्चा और देर रात तक चले विचार-विमर्श के बाद यह आइडिया एक बड़े और अनोखे डिजाइन में बदल गया।

PunjabKesari

आखिरकार जो टैटू तैयार हुआ, उसमें दो तेंदुओं की आकृति बनाई गई है। एक तेंदुआ बोल्ड और रियलिस्टिक स्टाइल में है। दूसरा लाइनवर्क से बना है, जिसकी बनावट में “M” अक्षर छिपा हुआ है। इस डिजाइन का मकसद दोनों के रिश्ते और बॉन्डिंग को दर्शाना बताया जा रहा है। तेंदुआ ताकत, आत्मविश्वास और साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका