विशेष
Trending

कैंसर की इलाज सहित आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से खुश है हरिलाल केंवट का परिवार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सहायता राशि मिलने के साथ ही आवास, गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से हरिलाल केंवट और उनका परिवार बहुत ही खुश है। इन योजनाओं के लाभ के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

मरवाही विकासखण्ड के ग्राम चंगेरी निवासी हरिलाल केंवट गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से हैं। लगभग छह माह पहले उन्हें मुंह में छाले की समस्या हुई। शुरुआत में मामूली छाले लग रहा था, लेकिन जैसे ही बिलासपुर सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मुंह का कैंसर है यह सुनते हरिलाल बेहद घबरा गए, कि मैं गरीब आदमी इसका इलाज कैसे करवा पाउंगा, फिर डॉक्टरों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में बताया।
हरिलाल ने स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और इलाज के लिए 4 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत भी हुआ। हरिलाल का रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज चल रहा है। उनका एक निश्चित अवधि में कीमोथेरेपी किया जा रहा है, वे अभी स्वस्थ हैं और सुखमय जीवनयापन कर रहे हैं। इतना ही नहीं हरिलाल को प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया है औैर पक्का मकान बनने का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना के तहत हर महिने एक हजार रूपए मिल रहा है। इन योजनाओं के लाभ से हरिलाल और उनका परिवार बहुत ज्यादा खुश है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper