छत्तीसगढ़

महाष्टमी में किया गया हवन पूजन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

नौ कन्या भोज कराया गया

रायपुर: महाअष्टमी के अवसर पर आज सभी देवी मंदिरों एवं पंडालो में हवन पूजन किया गया बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन पूजन करने के लिए पहुंचे हुए थे हवन पूजन के बाद नौ कन्या भोज भी कराया गया इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में भोग भंडारा का आयोजन भी किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani

अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी को महा अष्टमी कहते हैं. यह दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण दिन है. अष्टमी और नवमी को महागौरी की पूजा के साथ हवन किया जाता है. हवन के बिना नवरात्रि की पूजा संपन्न नहीं होती है. मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ होता है.

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

आपको बता दे कि आज सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे मनोकामना ज्योति का दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ती रही हवन पूजन होने के कारण सुबह से शाम तक सभी देवी पंडालो में भी भक्तों का आना-जाना लगा रहा विभिन्न मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त माता के दरबार में लगातार पहुंचते हुए नजर आए वही शहर के विभिन्न स्थानों पर भोग भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग भोग भंडारे में प्रसाद लेते नजर आए

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper