खानपानलाइफ स्टाइल

कभी खाया है सूजी-दही का चीला, पोषण का भंडार, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी खूब चाव के साथ खाएंगे

ब्रेकफास्ट में चीला बनाना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि झटपट बन जाने वाली ये डिश न केवल टेस्ट में बढ़िया लगती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको सूजी दही का चीला बनाना सिखाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी दही का चीला बनाने के लिए आपको 2 कप सूजी, डेढ़ कप दही, एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ, हाफ चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 6 करी पत्ते, हाफ चम्मच गरम मसाला पाउडर, हाफ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हाफ चम्मच मीट मसाला पाउडर, 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, नमक, एक कप पानी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और तेल की जरूरत पड़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में सूजी, दही और पानी निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको इस घोल को लगभग 30 मिनट के लिए ढककर छोड़ देना है।

दूसरा स्टेप- आधे घंटे के बाद आपको इस घोल में नमक, सोडा और पानी मिलाना है। इसके बाद तवे को गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- तवे पर तेल को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लीजिए। इसके बाद तवे पर सूजी और दही के घोल को फैला लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर और भुनी हुई मूंगफली डालिए और चीले को 2 मिनट के लिए ढक दीजिए।

पांचवां स्टेप- आंच को धीमा करना न भूलें। 2 मिनट के बाद चीले को पलटकर इसकी दूसरी साइड को भी ढककर पका लीजिए।

छठा स्टेप- जब चीला दोनों साइड से अच्छी तरह से पक जाए, तब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

महज 15 से 20 मिनट के अंदर सूजी दही का चीला सर्व करने के लिए तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर सूजी और दही चीले का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका