मध्यप्रदेश

केंद्रीय जेल में हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप

रीवा  : रीवा के केंद्रीय जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामानंद पटेल ने जेल परिसर स्थित गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक, और उप अधीक्षक द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PunjabKesari

56 वर्षीय मृतक रामानंद पटेल पिछले 25 सालों से रीवा जेल में पदस्थ थे। मृतक की ड्यूटी दोपहर 12 बजे समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्होंने घर पहुंचने से पहले ही जेल की गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका की पत्नी विमला पटेल ने जेल अधीक्षक, और उप अधीक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक महीने से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, घर पर भी आकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। और इसी प्रताड़ना से तंग आकर उन्हानें यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि उस सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है, और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका