HEALTH : 47 की उम्र में भी फिट क्यों हैं सोहा अली खान? एक ग्रीन जूस ने खोला फिटनेस का राज

HEALTH : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी आज भी लोगों को हैरान कर देती है। 47 की उम्र में भी खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने का राज उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में साझा किया है, जिसमें सोहा ने एक हेल्दी ग्रीन जूस की रेसिपी बताई है।
एक्ट्रेस ने साफ किया है कि यह कोई डिटॉक्स ड्रिंक नहीं बल्कि गट हेल्थ सुधारने, हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने और दिनभर एनर्जी देने वाला नेचुरल जूस है, जिसे नाश्ते के बाद और लंच से पहले पीने से पेट की सूजन, भारीपन और सुस्ती जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
सोहा अली खान सोशल मीडिया पर फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स लगातार शेयर करती रहती हैं और यही वजह है कि उनके वीडियो तेजी से वायरल होते हैं।
इस ग्रीन जूस में इस्तेमाल की गई सभी चीजें नेचुरल हैं और आसानी से घर की रसोई में मिल जाती हैं, जो शरीर को हाइड्रेशन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स देकर डाइजेशन बेहतर करने में मदद करती हैं।

