RADA
अपराध

दिल दहला देने वाली वारदात, धारदार हंसिए से वारकर बेटी ने की पिता की हत्या, इस बात से थी नाराज

कोरबा।  मां बाप का प्याक और चिंता, उनकी सख्ती या नाराजगी अक्सर नफरत से नहीं, बल्कि बच्चों को गलत रास्ते से बचाने की गहरी चिंता से उपजती है। वे चाहते हैं कि बच्चा सही-गलत समझे और जीवन में सफल हो। लेकिन क्या हो अगर बच्चों को गलत रास्ते पर न जाने की नसीहत देना एक पिता की मौत की वजह बन जाए। दरअसल, कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोरबा के ग्राम रलिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक बेटी ने हंसिए से अपने बुजुर्ग पिता के सीने व सिर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि, आरोपी बेटी गीता निषाद जो की कोरबा में रहती थी, कुछ दिनों के लिए अपने पिता अशोक निषाद के घर ग्राम रलिया आई हुई थी।

बताया गया कि, पिता को बेटी के जीवन-यापन, भरण-पोषण के तौर- तरीके को लेकर ऐतराज था और उस रास्ते को वह गलत बताते हुए ऐसा न करने की नसीहत दे रहे थे। लेकिन बेटी को यह समझाइश  नागवार गुजरी और उसने घर में मौजूद हसियां से पिता को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  बेटी को हिरासत में लेकर हसियां जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका