
प्रथम सिंधु कुम्भ आयोजन की सफलता हेतु हिमालय परिवार को दी हार्दिक मंगलकामनायें
प्रथम सिंधु कुम्भ लेह लद्दाख तीर्थ यात्रा दिनांक 22 से 27 जून 2026 का पोस्टर महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने हिमालय परिवार आयोजन हेतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साकेत मिश्रा, प्रदेश यात्रा प्रभारी संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों सहित किया विमोचित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महापौर और सभापति से सभी पार्षदों से लेह लद्दाख तीर्थ यात्रा प्रथम सिंधु कुम्भ में जाने शीघ्र अपना पंजीयन करवाने की विनम्र अपील की
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने हिमालय परिवार द्वारा लगातार 30वें वर्ष आयोजित लेह लद्दाख तीर्थ यात्रा के पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री साकेत मिश्रा और प्रदेश यात्रा प्रभारी नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित नगर निगम सभापति कक्ष में नगर निगम रायपुर के सभी एमआईसी सदस्यों और जोन अध्यक्षगणों और वार्ड पार्षदों सहित आयोजन समिति पदाधिकारियों पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री परवानी, सुश्री गायत्री देवांगन, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी श्री सोनी आदि पदाधिकारियों सहित विमोचित किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने प्रथम सिंधु कुम्भ के रूप में दिनांक 22 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित की जा रही लेह लद्दाख तीर्थ यात्रा आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसकी सफलता हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी पार्षदों से लेह लद्दाख तीर्थ यात्रा दिनांक 22 जून से 27 जून 2026 तक के हिमालय परिवार द्वारा रखे गए प्रथम सिंधु कुम्भ आयोजन में सम्मिलित होने अपना पंजीयन शीघ्र करवाने और तीर्थयात्रा प्रथम सिंधु कुम्भ आयोजन को सफल बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है.

