छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, एक दाे स्थानाें में गरज चमक के साथ वज्रपात

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले तीन-चार दिनाें से बादल छाए हुए हैं, वहीं कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें ताे आज साेमवार काे कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर, फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?

ये खबर भी पढ़ें : स्टील कारोबारी के पुत्र का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मौसम विभाग ने भारी 6 जिलों के लिए भारी बारीश की संभावना जताई है। सरगुजा और जशपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधान रहे। कोरबा में भारी बारिश होगी। यह चेतावनी आज 26 अगस्त के लिए है। इसी तरह 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

माैसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश की वजह से दिन-रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी रायपुर समेत अधिकतर जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button