
मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटे भारी ! इन जिलों में तबाही मचाएगी आंधी और बारिश, अलर्ट जारी
भोपालः मध्य प्रदेश में मौसम लगातार खराब रहने वाला है। दरअसल, आज यानी मंगलवार को प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसके चलते मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक चेतावनी जारी की है। करीब 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई जिलों में आंधी और तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। 8 और 9 अप्रैल को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने वाला है। जबकि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पूरे मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
यहां जानिए बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 34.0°C 19.4°C
इंदौर 34.2°C 20.0°C
जबलपुर 34.8°C 19.8°C
ग्वालियर 34.0°C 18.4°C
उज्जैन 34.5°C 17.5°C

