RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘टीम प्रहरी’ का बड़ा एक्शन: बूढ़ेश्वर चौक से पंडरी तक चला बुल्डोजर, प्रमुख मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग, पंडरी मार्ग सहित प्रमुख मार्गो को जनहित में अभियान चलाकर किया गया अतिक्रमणमुक्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*लगभग 25 अवैध ठेलों को सड़क पर अतिक्रमण करने पर किया गया जब्त

*नगर निगम जोन 4 एवं 5 की टीम सहित अभियान चलाकर कब्जाधारी दुकानदारों पर सड़क पर कब्जा किये जाने पर लगभग 37000 रूपये का किया गया ई चालान

रायपुर – आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव,जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 4 और जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर मन्दिर चौक से पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुन्दर नगर रोड और पंडरी मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख़्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे .
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन 2, 4 और 5 क्षेत्र में लगभग 25 अवैध ठेलों को सड़क कब्जामुक्त करने जब्त कर लिया गया.
वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती मार्ग, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग तक और पंडरी मार्ग में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 2, 4 एवं 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा साथ मिलकर सड़क के कब्जाधारी दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 37000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जनहित में स्थल पर की गयी. वहीं सड़क पर कब्जा कर बनाये गए अवैध शेड को विभिन्न मार्गो में जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत सड़क मार्गो को कब्जोँ से मुक्त किया गया.विभिन्न दुकानदारों द्वारा प्रमुख मार्गो में बनाये गए अवैध पाटों को तोडा गया.
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है .

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका