RADA
उत्तराखण्ड

विश्व को शांति-सद्भाव का संदेश देता है हिंदू : पुरी

हरिद्वार,।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के तहत मध्य हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की महादेव बस्ती व दक्ष बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्मेलन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष् व महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हिन्दू-सनातन विश्व की सबसे प्राचीन धर्म परम्परा है। हजारों साल से आक्रांताओं के दमन व प्रताड़ना के बावजूद हिंदू ने न केवल अपना अस्तित्व बचाया हुआ है, वरन आज वह जाग्रत होकर एकजुट व सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत माता की पावन भूमि पर ही भगवान ने राम-कृष्ण,बौद्ध-महावीर, गुरुनानक देव आदि रूपों में जन्म लेकर विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया। यही कारण है कि सनातन पर अनेकों आक्रमण होने के बाद भी हम अपने धर्म को बचाये हुए है।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार ने हिंदुओं का आवाहन करते हुए संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को पंच परिवर्तन द्वारा अपनी परंपराओं से जुड़ना होगा।

हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि हिंदुओ को एकजुट रहने की जरूरत है।लोग हिंदुओ को जात-वर्ग,सम्प्रदाय के नाम पर अलग-अलग करने पर अड़े हुए है। हमारे ही कुछ हिंदू लोग आज अपने को हिन्दू कहने में शर्म कर रहे व अपने भगवान,पूर्वजों, महापुरुषों का अपमान कर रहे है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अल्पना व अखिल भारतीय वेद प्रचारक अनिता स्नातिका ने नारी सशक्तिकरण व संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल अखाड़े के महंत जगजीत सिंह ने की। सञ्चालन संयोजक सौरभ सारस्वत तथा डॉ. हिमांशु पंडित ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. यतींद्र नाग्यान, प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय,जिला प्रमुख अमित शर्मा, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि,प्रचार प्रमुख अमित शर्मा आदि मुख्य रूप सम्मिलित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका