RADA
छत्तीसगढ़

सुहिणी सोच द्वारा आयोजित होली मिलन बरसाने की होली कार्यक्रम होटल किंग्सवे में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ

रायपुर :- सुहिणी सोच द्वारा आयोजित होली मिलन बरसाने की होली कार्यक्रम होटल किंग्सवे में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में प्रवेश एंट्री पास के द्वारा दी गई कार्यक्रम की शुरुआत एंकर शीलू शर्मा द्वारा मनोरंजन गेम्स एवं डांस के द्वारा की गई राधा कृष्ण थीम पर तीन आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें बच्चे और बड़े शामिल थे .तत्पश्चात राधा कृष्ण की भव्य एंट्री पर उपस्थित महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया एक समान वेशभूषा में आए दो समूह जिसमें प्रथम पुरस्कार महिला चेंबर के अध्यक्ष डॉ इला गुप्ता एवं मीनाक्षी टुटेजा की टीम को दिया गया एवं द्वितीय पुरस्कार रेनू कृष्णानी ग्रुप को दिया गया सदस्यों द्वारा विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यूनिक हाउजी टिकट्स आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेताओं को डीजे डांस के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।दस लकी ड्रॉ भी निकाले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेने का विशेष उत्साह देखा गया। डीजे की धुन पर फूलों की वर्षा के बीच सभी सदस्यों ने आनंदपूर्वक नृत्य किया। सोनिया इसरानी द्वारा होली के मनोरंजक टाइटल प्रदान किए गए।
संस्थापक मनीषा तारवानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, आईपीपी दीक्षा बुधवानी एवं सचिव रेणु कृष्णानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष माही बुलानी ने कुशल नेतृत्व से कार्यक्रम संचालन संभाला। सह-सचिव पूनम जी ने संपूर्ण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक मंडल — मुस्कान लालवानी, रेखा पंजवानी, सोनिया इसरानी, दृष्टि मंगलानी, मनीषा रमानी एवं स्नेहा बुधवानी का विशेष योगदान रहा।
अंत में सचिव रेणु कृष्णानी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रेस विज्ञप्ति रेखा पंजवानी और ज्योति बुधवानी के द्वारा जारी की गई.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका