छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश
Trending

राजगढ़ में होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजगढ़ । राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बाराद्वारी मौहल्ले में रहने वाले होमगार्ड सैनिक ने रविवार शाम घर के बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार होमगार्ड सैनिक प्रभूलाल (55)पुत्र जगन्नाथ दांगी निवासी बारद्वारी मौहल्ला राजगढ़ ने घर के बाथरुम में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति होमगार्ड में सैनिक था और वह कलेक्ट्रेट कार्यालय में गार्ड के रुप में पदस्थ था। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper