छत्तीसगढ़
Trending

बलरामपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दाे दाेस्ताें काे मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जावर गांव के पास आज (साेमवार) सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार दाे दाेस्ताें काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हाे गई, वहीं दूसरा घायल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह चांदो मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दाे दाेस्ताें को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नमन लकड़ा गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा जहां घायल का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper