
उत्तराखंड में खौफनाक मर्डर ! युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की, विवाद बना खूनी संघर्ष
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई। बताया गया कि दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष बना है। दोस्त ने ही अपने साथी युवक को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। करीब 15 दिनों से दोनों युवक एक साथ कूड़ा बीनने का काम कर रहे थे। इसी बीच खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मायादेवी मंदिर पार्किंग के पास हुई है। जहां पिछले 15 दिनों से दो युवक कूड़ा बीन रहे थे। बुधवार रात को दोनों युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। जबकि आरोपी मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में पाया गया।
आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। इधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान संजीव (20) निवासी सिरसी रहमतपुर, थाना मैनाढेर, संभल, यूपी के रूप में है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। बताया कि दोनों की मुलाकात करीब 15 दिन पहले हुई थी। दोनों एक साथ कूड़ा बीनने का काम करते थे। इसी बीच बुधवार रात को एक साथ शराब पी और पेड़ के नीचे सो रहे थे। इस दौरान युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में गुस्साए संजीव ने साथी युवक पर पत्थर से हमला किया। जिससे उसकी हत्या कर दी।

