RADA
उत्तरप्रदेश

भीषण हादसा…जिंदा जले महिला कांस्टेबल और मासूम बेटा, डंपर से टक्कर के बाद लगी थी कार में आग

रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के गंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय पुत्र की कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ग्राम बहटरा थाना मिलक निवासी लता (27) महिला कांस्टेबल थीं। वह 1090 कार्यालय, श्रावस्ती में तैनात थीं और 18 फरवरी से अवकाश पर थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टक्कर के बाद लगी कार में आग 
बताया गया है कि बीती रात लगभग 11 बजे लता अपने पति दान सिंह, पुत्र अभियांश (लगभग ढाई वर्ष) और एक रिश्तेदार रवि के साथ नैनीताल से घूमकर कार से अपने गांव बहटरा लौट रही थीं। स्वार-रामपुर मार्ग पर थाना गंज क्षेत्र के निकट ग्राम काशीपुर के पास उनकी कार की अज्ञात डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला कांस्टेबल लता और उनके पुत्र अभियांश की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

घायलों को किया अस्पताल में भर्ती 
घटना में लता के पति दान सिंह तथा उनके ममेरे चाचा रवि को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। थाना गंज में अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका