tips and trick

AC में गैस भरवाने में आमतौर पर कितना खर्च आता है? जानें एसी गैस रीफिलिंग की सही लागत

AC Gas Refilling Charge: भारत में बेतहाशा गर्मी पड़नी चालू हो गई है और कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसी भयंकर गर्मी में एसी की ठंडी हवा लोगों को राहत महसूस कराती है और गर्मी से कुछ छुटकारा दिलाती है। गर्मियों में हर बार एसी को चलाने से पहले इसकी सर्विसिंग कराने की सलाह दी जाती है और कई बार एसी को चलाने से पहले इसमें गैस भरवाने की जरूरत महसूस होती है। कई बार एसी में गैस भरवाने को लेकर कई बार हमें जानकारी नहीं होती है और मैकेनिक या एसी कंपनियां हमसे ज्यादा पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में हम यहां आपको बता रहे हैं कि एसी में गैस भरवाने पर आमतौर पर कितना खर्च होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसी के टाइप पर निर्भर करती है गैस भरवाने की कीमत

एसी की गैस रीफिलिंग के नाम पर ज्यादा पैसे ना वसूल लिए जाएं इसके लिए आपका ये जानना जरूरी है कि एसी की गैस कितने रुपये में भरती है। ये अक्सर एसी में भरी जाने वाली गैस के टाइप पर निर्भर करती है। एसी में आजकल R22, R32 और R410A गैस भरी जाती है। अक्सर एसी में गैस भरवाने का खर्च 2000 रुपये से 2500-3000 रुपये के बीच हो सकता है।

एसी की कूलिंग कम होने पर गैस का कम होना ही ज्यादातर वजह होता है और इसके लिए इसमें गैस भरवानी जरूरी होती है। जैसा कि हमने बताया कि एसी की गैस अलग-अलग टाइप की होती हैं और सामान्य तौर पर R22 गैस भराई का खर्च 1800 रुपये से 2000 रुपये के बीच हो सकता है। R410A गैस भरवाने पर आपको 2500 रुपये से 3000 रुपये का खर्च उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा R32 गैस भरवाने पर कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है और ये 2500 रुपये से 3800 रुपये के बीच का खर्च करा सकती है।

आम तौर पर एसी में गैस रीफिलिंग के लिए 3000 रुपये तक का खर्च पर्याप्त होता है और अगर मैकेनिक 4000 रुपये तक का खर्च बता रहा है तो ये ज्यादा साबित हो सकता है। वहीं अगर आप कार के एसी की बात करें तो गैस भरवाने का खर्च 1000 रुपये से 2500 रुपये के बीच हो सकता है।

कुछ ध्यान देने वाली बातें

  • R32 गैस आजकल ज्यादा यूज हो रही है जो एनवायरमेंट फ्रेंडली है और कॉस्ट एफिशिएंट भी है, इसे ही भरवाएं तो बेहतर है।
  • एसी में गैस भरवाने से पहले ही इसमें लगने वाली कीमत के बारे में जांच लें और तुलना कर लें।
  • हमेशा भरोसेमंद या अच्छे टेक्नीशियन को चुनें जो बेवजह ज्यादा पैसे ना बताता हो।
  • सिर्फ कूलिंग कम होने पर गैस भरवाने की जरूरत हो, ऐसा आवश्यक नहीं है।
  • कई बार एसी के फिल्टर साफ ना होने की सूरत में भी कूलिंग कम हो सकती है तो इसे खुद साफ किया जा सकता है और पैसे बचाए जा सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका