खानपानलाइफ स्टाइल

दूध के बिना कैसे बनाएं फ्रूट कस्टर्ड, टेस्ट में इतना जबरदस्त, कि सभी बड़े चाव के साथ खाएंगे

गर्मियों में कस्टर्ड खाने का मजा ही कुछ और है। क्या आपको भी कस्टर्ड खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको बिना दूध यूज किए फ्रूट कस्टर्ड बनाकर देखना चाहिए। इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना दूध के फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए आपको डेढ़ कप मखाना, मुट्ठी भर काजू, एक टी स्पून हल्दी या केसर के कुछ धागे भीगे हुए या नेचुरल फूड कलर, 4-6 ड्रॉप्स वनीला एसेंस, स्वाद के हिसाब से पाउडर्ड शुगर और 4 कप पानी की जरूरत पड़ेगी। जिन लोगों को दूध अच्छा नहीं लगता है, उन्हें इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको मखानों को गुनगुने पानी में भिगोकर छोड़ देना है। कम से कम 4 घंटे के लिए मखानों को भिगोए रखें।

दूसरा स्टेप- ऐसा करने से मखाने साफ और सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद मिक्सर में इन मखानों को डाल दीजिए।

तीसरा स्टेप- मिक्सर में काजू और फूड कलर भी डाल दीजिए। अगर आपके पास फूड कलर नहीं है, तो आप हल्दी या फिर केसर के कुछ भीगे हुए धागों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- इसके बाद मिक्सर में वनीला एसेंस, चीनी और पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब इस कस्टर्ड को किसी भी कटोरे में निकाल लीजिए और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में आपको इस कस्टर्ड में कटे हुए सीजनल फ्रूड्स मिलाने हैं और आपका फ्रूट कस्टर्ड सर्व करने के लिए तैयार है।

गर्मियों के मौसम में आप भी इस फ्रूट कस्टर्ड का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस फ्रूट कस्टर्ड का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अगर आपको या फिर आपके बच्चों को दूध पसंद नहीं है, तो आप इस तरह से फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका