RADA
टेक्नोलॉजी

Auto Expo 2025 में पेश हुई Hyundai Ioniq 9, जल्‍द हो सकती है भारत में लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से बेहतरीन Cars And SUVs को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने Bharat Mobility 2025 के तहत आयोजित किए जा रहे Auto Expo 2025 के दौरान प्रीमियम Electric SUV Hyundai Ioniq 9 को शोकेस किया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

कितनी दमदार बैटरी और रेंज को ऑफर किया जाता है। भारत में औपचारिक तौर पर इसे कब तक लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

Hyundai Ioniq 9 हुई Auto Expo 2025 में शोकेस

हुंडई की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Hyundai Ioniq 9 को कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी ने भारत में हो रहे Auto Expo 2025 के दौरान इसे शोकेस किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Auto Expo 2025 में पेश हुई JSW MG की नई एसयूवी

कैसे हैं फीचर्स

कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें तीन रो सीट्स के साथ ही एलईडी सिग्‍नेचर लाइट्स, 19, 20 और 21 इंच अलॉय व्‍हील्‍स के विकल्‍प, पैनोरमिक सनरूफ, सेकेंड रो में पायलट सीट्स, 620 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, 100 वाट हाई आऊटपुट यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट्स, हुंडई कार प्‍ले, डिजिटल साइड मिरर्स, रिमोट स्‍मार्ट पार्किंग असिस्‍ट-2, हाइवे ड्राइविंग असिस्‍ट-2, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्लश डोर हैंडल, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, फ्रंट और रियर में पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रुफ रेल, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, मसाज फंक्‍शन सीट्स जैसे कई फीचर्स को दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

हुंडई की ओर से Ioniq 9 प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी में 110.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 620 किलोमीटर तक की WLTP रेंज मिल सकती है। एसयूवी को फास्‍ट चार्जर से 20 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp वीडियो कॉल पर लो लाइट मोड का इस्तेमाल ऐसे करें

कितनी होगी कीमत

कंपनी की ओर से अभी सिर्फ इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को भारत में चल रहे Auto Expo 2025 के दौरान पेश किया गया है। लेकिन इसके लॉन्‍च को लेकर किसी भी तरह की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

उम्‍मीद की जा रही है कि साल 2025 के आखिर तक हुंडई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकती है। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 1.30 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp Features: वॉट्सएप के इन नए फीचर्स के बारे में नहीं सुना , जरूर चेक करें

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका