RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

Hyundai Motor भारत में खोलेगी नया मोबिलिटी रिसर्च सेंटर 

Hyundai Motor Group ने नया रिसर्च सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया है. ग्रुप ने बताया कि कंपनी ने भविष्य की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भारत में एक नया रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के साथ साझेदारी की है. नए रिसर्च सेंटर के लिए इस साझेदारी में इलेक्ट्रिफिकेशन और बैटरी सिस्टम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इस साझेदारी समझौते के तहत दोनों पक्ष हुंडई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे. ह्युंदै सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक लॉन्ग-टर्म एकेडमिक-इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन फ्रेमवर्क के तहत जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए केंद्र के रूप में काम करेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

3.5 मिलियन डॉलर का निवेश
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंदै मोटर और किआ ने भविष्य की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी में रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए दो वर्षों में लगभग 5 बिलियन वॉन (3.5 मिलियन डॉलर) का निवेश करने की योजना बनाई है.

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

समूह ने आईआईटी दिल्ली के साथ नौ सहयोगी परियोजनाओं की पहचान की है, जो बैटरी सेल और सिस्टम, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, सेफ्टी, ड्यूरेबिलिटी और डायग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं. केंद्र बैटरी डिजाइन और परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए नई मटेरियल और कंपोनेंट्स की भी खोज करेगा.

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

नई दिल्ली में एक आधिकारिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ह्युंदै के अनुसंधान और विकास प्रभाग के अध्यक्ष और प्रमुख यांग हेई-वोन और आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी सहित अन्य लोग शामिल हुए.

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

यांग ने कहा, “हम बैटरी इनोवेशन में भारत के सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. यह साझेदारी भारत की अनूठी बाजार जरूरतों को पूरा करते हुए फ्यूचर मोबिलिटी सॉल्यूशन विकसित करने में अहम होगी. साथ ही यह साझेदारी से भारत की अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.”

ये खबर भी पढ़ें : चार धाम यात्रा : यमुनोत्री में चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग सफल,  आसानी से पहुंचेगा भारी सामान

कंपनी ने पूरे किए 25 साल
ह्युंदै मोटर इंडिया ने हाल ही में भारत से निर्यात के 25 साल पूरे किए हैं, जिससे इस क्षेत्र में सबसे बड़े निर्यातक के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है. 1999 में निर्यात शुरू करने के बाद से, कंपनी ने दुनिया भर में 3.7 मिलियन से अधिक वाहन भेजे हैं.

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के सरगुजा संभाग में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

कंपनी के निर्यात डेटा ने भारत के आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी ऑटोमोबाइल उत्पादन के लिए प्रयास की सफलता को दर्शाया. पिछले कुछ वर्षों में, हुंडई ने 150 से अधिक देशों को कारों का निर्यात करते हुए अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार किया है.

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना 90 हजार के पार, चांदी भी 1 लाख के पार पहुंचा

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका