छत्तीसगढ़

IAS एस. जयवर्धन की गृह मंत्रालय में नियुक्ति, उप सचिव के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

इस संबंध में भारत सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को ई-मेल भेजा गया है। इसमें IAS एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल मुक्त करने और गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश देने को कहा गया है।

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

तीन सप्ताह के भीतर संभालना होगा पदभार

नियुक्ति से जुड़े निर्देशों के अनुसार, अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) की ओर से नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना होगा।

निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यभार नहीं संभालने की स्थिति में केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

इस नियुक्ति के साथ ही IAS एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने का अवसर मिलेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper