
खानपानलाइफ स्टाइल
पके हुए आम का स्वाद खट्टा है या मीठा? बिना काटे ही इन तरीकों से करें पहचान
गर्मियों के मौसम में जो चीज सबसे ख़ास होती है वह है मीठे और रसीले आम। इन दिनों बाज़ारों में पके हुए आम आपको हर ठेले पर दिख जाएंगे। अब जबकि पके हुए आम का सीज़न आ गया है तो मार्केट में केमिकल वाले आमों की बिक्री भी बढ़ गई है। साथ ही कई बार लोग मीठे की जगह खट्टे आम खरीद लाते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि रसीले और मीठे आम की पहचान कैसे करें?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीठे और पके आम चुनने के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं
- सूंघकर देखें: आम का स्वाद मीठा का या खट्टा इसकी पहचान करने के लिए डंठल के पास सूंघें। अगर वहां से अनानास या खरबूजे जैसी मीठी, फल वाली खुशबू आ रही है, तो आम मीठा होगा। यदि तीखी या केमिकल जैसी गंध आए, तो वह खराब या ज्यादा पका हो सकता है।
- हल्का दबाव डालें: आम का स्वाद पता करने के लिए उसको हल्के से दबाएं। अगर वह थोड़ा सा दबता है (जैसे आडू या एवोकैडो), तो वह पक चुका है। बहुत सख्त आम कच्चा हो सकता है और बहुत ज्यादा नरम आम खराब हो सकता है।
- वजन महसूस करें: अगर आम का वजन भारी है तो वह मीठा हो सकता है। दरअसल, पका हुआ मीठा आम अपने आकार के हिसाब से भारी महसूस होना चाहिए। भारी आम में रस अधिक होता है।
- रंग पर न जाएं: अगर किसी आम का रंग हार है तो ज़रूरी नहीं है कि वह पका नहीं है। इसलिए केवल रंग देखकर आम न खरीदें, क्योंकि कई किस्में जैसे लंगड़ा पकने के बाद भी हरी रह सकती हैं।
- डंठल की जांच: मीठे और पूरी तरह पके हुए आम की पहचान के लिए डंठल वाला हिस्सा एक महत्वपूर्ण संकेत होता है। एक मीठा और पका हुआ आम वह होता है जिसका डंठल वाला पॉइंट (जोड़) अंदर की ओर थोड़ा धंसा हुआ हो और उसके आसपास का हिस्सा उभरा हुआ और नरम महसूस हो।

