जॉब - एजुकेशन

CGBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

Chhattisgarh Board 10th Result 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. खबरों के अनुसार, बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने की तैयारी में है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कब जारी होगा रिजल्ट?

सीजी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स को देखें तो परिणाम अप्रैल 2026 के अंत तक जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की घोषणा करेगा.

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार ‘High School/Higher Secondary Exam Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब आप सेव करके इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव कर लीजिए.

इस बात का रखें ध्यान

 इंटरनेट पर उपलब्ध मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी. ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त करनी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना पर ही भरोसा करें.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका