RADA
लाइफ स्टाइल

होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कौन से घरेलू उपाय?

जहां कुछ लोग गुलाल से होली खेलते हैं, तो वहीं कुछ लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं। लेकिन गुलाल हो या फिर पक्का रंग, किसी में भी मिलावट हो सकती है और इस मिलावट की वजह से आपकी स्किन भी डैमेज हो सकती है। इसलिए होली खेलने के बाद सबसे पहले आपको त्वचा पर लगे रंगों को हटा लेना चाहिए। क्या हर साल आप त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी रंग पूरी तरह से नहीं निकल पाता है? अगर हां, तो इस साल आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेसन और दही का उबटन- सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा दही, हल्दी पाउडर और नींबू का रस निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक उबटन तैयार कर लेना है। अब इस उबटन को अपने चेहरे पर और अपने शरीर पर लगा लीजिए और सूखने दीजिए। इसके बाद धीरे-धीरे रगड़ते हुए चेहरे को और शरीर को धो लीजिए। इस घरेलू उपाय की मदद से होली खेलते समय त्वचा पर चढ़ा रंग हट जाएगा।

तेल की मालिश- पुराने जमाने से ही होली पर चढ़े रंग को उतारने के लिए तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है। अब सवाल ये उठता है कि आपको त्वचा की मालिश के लिए किस तेल को यूज करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप नारियल का तेल, सरसों का तेल या फिर बादाम का तेल, इन तीनों में से किसी भी एक तेल को चूज कर सकते हैं और अच्छी तरह से मसाज कर सकते हैं जिससे त्वचा पर चढ़ा रंग ढीला होकर आसानी से निकल जाए।

कच्चा दूध और ग्लिसरीन- सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच कच्चा दूध निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डुबोइए और इससे चेहरे को अच्छी तरह से साफ कीजिए। कच्चे दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने में कारगर साबित हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका