जिम डायटिंग बाद भी नहीं हो रहा वेट कम, तो अपनाये ये तरीका
जिम डायटिंग बाद भी नहीं हो रहा वेट कम, तो अपनाये ये तरीका
वेट लॉस करना खुद में एक बहुत बड़ा चैलेंज है और आपकी इस यात्रा को मुश्किल भरा बना सकता है आपकी छोटी.छोटी गलतियां। हम सबको यह तो पता है कि वजन कम करने के दौरान एक्सरसाइज और लो कैलोरी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन लो कैलोरी डाइट के अंदर भी बहुत सी चीजों का ध्यान रखना आवश्यक हैए जैसे कि लिक्विड डाइट में अधिक कैलोरी से बचना या पोशर्न साइज पर ध्यान देना आदि। जिसकी तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है।आइज जानते हैं कि किन गलतियों से आपका बचना है जरूरी।
अपनी कैलोरी काउंट में लिक्विड डाइट को शामिल नहीं करते हैं, जैसे कि मीठा सोडा, फ्रूट जूस, और एल्कोहॉलिक चीजों से बना ड्रिंक। लेकिन हम आपको बता दें कि सॉलिड फूड की तुलना में कुछ लिक्विड डाइट में कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
वेट लॉस के दौरान अक्सर लोग सिफ कैलोरी काउंट पर ध्यान देते हैं, लेकिन इसके प्रकार पर नहीं। सभी कैलोरी एक समान नहीं होते हैं। कुछ गुड कैलोरी होती हैं और कुछ बैड कैलोरी। आप सब्जियों और सलाद में जो लेते हैं वो गुड कैलोरी होती है। वहीं बर्गर या पिज्जा से मिलने वाली कैलोरी केवल हाई ही नहीं बल्कि बैड कैलोरी भी होती है। क्योंकि यह शरीर द्वारा रिलीज इंसुलिन की मात्रा और आपके द्वारा कन्ज्यूम की जाने वाली कैलोरी की मात्रा पर निर्भर करती है।
लो कैलोरी डाइट में भी सही पोर्शन साइज़ का महत्व है। अधिक पोर्शन साइज़ से आप अधिक कैलोरी ले सकते हैं।वेट लॉस के दौरान लो कैलोरी डाइट के साथ पोर्शन साइज भी ध्यान दें। ऐसा न करें कि लो कैलोरी फूड में तो उसे ज्यादा मात्रा में खाएं। ऐसे डाइट का चुनाव करें, जिसमें कम पोर्शन में आपको हाई फाइबर और लौ कैलोरी डाइट मिल जाए।

