RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

सहीं समय पर खाएंगे सेब तो मिलेगा इसका भरपूर फायदा, ये है सेब खाने का सही समय …

सेब को सभी फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिल, दिमाग, पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन सिर्फ सेब खाने से इसके लाभ नहीं मिलते. पर इसे सही समय पर खाने से ही शरीर को इसके सभी फायदे मिलते हैं. आइए जानें कब और कैसे सेब खाना सबसे फायदेमंद होता है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेब खाने का सबसे सही समय

सुबह खाली पेट

1-सबसे बेहतरीन समय माना जाता है
2-इसमें मौजूद फाइबर (पेक्टिन) पाचन को एक्टिव करता है
3-शरीर को नैचुरल डिटॉक्स में मदद मिलती है
4-दिनभर के लिए एनर्जी और फोकस बेहतर रहता है
अगर सुबह उठकर एक सेब खा लें, तो ये मेटाबॉलिज्म के लिए बढ़िया किक-स्टार्ट देता है.

दोपहर में (लंच से पहले या बाद में)

1-भूख कंट्रोल में रहती है
2-ओवरईटिंग से बचाता है
31डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी तुलनात्मक रूप से सुरक्षित (सीमित मात्रा में)

वर्कआउट से पहले

1-इंस्टेंट एनर्जी देता है
21भारीपन महसूस नहीं होता
3-थकान कम करने में मददगार

रात में सेब खाने से क्यों बचें?

1-रात में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है
2-गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है
3-खासकर अगर पेट संवेदनशील है, तो रात में सेब अवॉयड करें

सेब खाने का सही तरीका

छिलके के साथ खाएं

छिलके में सबसे ज्यादा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं,बस अच्छे से धोना न भूलें.

अच्छी तरह चबाकर खाएं

इससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं,पाचन भी आसान रहता है.

सीमित मात्रा रखें

दिन में 1–2 सेब काफी होते हैं, ज्यादा खाने से उल्टा गैस या शुगर लेवल बढ़ सकता है.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

  1. डायबिटीज़-मात्रा और समय डॉक्टर से कन्फर्म करें.
  2. IBS या गैस की समस्या-खाली पेट ट्राय करने से पहले ध्यान रखें.
  3. ठंड/खांसी-बहुत ठंडा सेब या फ्रिज से निकला सेब न खाएं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका