RADA
सेहत

खर्राटे की समस्या से पाना है छुटकारा, तो पिएं दालचीनी-अदरक-इलायची वाली चाय, मिलेंगे कई फायदे

क्या आप भी खर्राटे लेते हैं और इस प्रॉब्लम को अलविदा कहना चाहते हैं? अगर हां, तो दादी-नानी का एक घरेलू नुस्खा सेहत से जुड़ी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको महज 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी। किचन में रखी दालचीनी, अदरक और इलायची में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल खर्राटे से छुटकारा दिलाने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे बनाएं चाय- सबसे पहले एक पैन में पानी को अच्छी तरह से खौला लीजिए। अब खौलते हुए पानी में दालचीनी डालिए। इसके बाद बॉइल्ड वॉटर में अदरक को कद्दूकस कर लीजिए। अब आपको आखिर में इस पानी में इलायची को कूटकर एड कर लेना है। चाय को अच्छी तरह से खौला लीजिए और फिर छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में इस चाय को पीने की सलाह दी जाती है।

दूर हो जाएगी खर्राटे की समस्या- दालचीनी ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने में मददगार साबित हो सकती है। अदरक में मौजूद तत्व गले के कफ को सुखाने का काम कर सकते हैं। इलायची खाने को डाइजेस्ट करने में और गले के भारीपन को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। कुल मिलाकर दालचीनी, अदरक और इलायची का मिश्रण नेचुरली स्नोरिंग प्रॉब्लम को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात- दालचीनी, अदरक और इलायची वाली चाय सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर इस चाय को रेगुलरली पीने के बाद भी खर्राटे की समस्या लगातार बनी रहे, तो हो सकता है कि आपको स्लीप एप्निया हो। इसलिए आपको समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका