RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

रविवार को बनाना चाहती हैं खास , तो अपनाये ये आसान टिप्स

आप चाहें तो आप भी अपने संडे को एन्जॉय कर सकती हैंI इसके लिए बस आपको अपने संडे की प्लानिंग पहले से ही करनी होगीI आइये जानते हैं आप किस तरह से अपने संडे को फन डे बना सकती हैंI
हम महिलाओं को अक्सर ये शिकायत रहती है कि हमारा संडे कभी नहीं आता हैI हम संडे कभी खुलकर एन्जॉय नहीं कर पाते, बल्कि हमारे लिए तो रविवार और दूसरे दिन से भी ज्यादा व्यस्त भरा रहता हैI सबकी अलग अलग फरमाइश को पूरा करते करते कब सुबह से शाम हो जाती है, पता ही नहीं चलताI लेकिन अगर आप चाहें तो आप भी अपने संडे को एन्जॉय कर सकती हैंI इसके लिए बस आपको अपने संडे की प्लानिंग पहले से ही करनी होगी, ताकि आप भी घर के बाकी सदस्यों की तरह सुकून से थोड़ा समय बिता सकें और छुट्टी का लुफ्त उठा सकेंI
आइये जानते हैं आप किस तरह से अपने संडे को फन डे बना सकती हैंI

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर के कामों से फ्री रहें
परिवार के बाकी सदस्यों की तरह आप भी संडे का लुफ्त उठाना चाहती हैं तो सबसे पहले आप घर के कामों को जल्दी जल्दी निपटा कर खुद को फ्री करेंI तभी आप भी अपने संडे को एन्जॉय कर पाएंगीI इसके लिए आप अपने काम की प्लानिंग पहले से ही करके रखें, जैसे आप संडे को नाश्ते में क्या बनाएंगी, दिन के खाने में क्या बनेगा, पहले से ही तय कर लेंI आप अपना मेन्यू कुछ ऐसा रखें जिसे बनाने में ज्यादा समय भी ना लगे और परिवार के सदस्य भी खाने को एन्जॉय कर सकेंI

खुद को भी तैयार करें
संडे हम बाकि सदस्यों की पसंद ना पसंद का इतना ज्यादा ख्याल रखते हैं कि खुद पर ध्यान देना ही भूल जाते हैंI ऐसा बिलकुल भी ना करें, आपका भी संडे है और आपको भी हक़ है अपने ऊपर ध्यान देने काI इस दिन रोज के वही पुराने कपड़े ना पहनें बल्कि अपनी अलमारी से कोई अच्छी सी ड्रेस निकल कर पहनें, जो घर में पहनने में आरामदायक होI

संडे को घर की साफ-सफाई से बचें
अक्सर ऐसा होता है कि हम संडे को सुबह से ही घर की साफ सफाई में लग जाते हैं और दोपहर तक भी खुद को घर के कामों से फ्री नहीं कर पाते हैंI और ऐसे ही हमारा संडे कब खत्म हो जाता है हमें पता भी नहीं चलता है, इसलिए आप आप घर की साफ- सफाई का काम संडे के अलावा बाकि दिन करें ताकि इस दिन आपके पास कम काम होI

घर पर संडे सेलिब्रेट करें
आप घर पर ही संडे सेलिब्रेट करने के लिए प्लानिंग करेंI इसके लिए आप घर पर परिवार के साथ फिल्म देख सकती हैं, बच्चों के साथ गेम्स खेल सकती हैं और शाम को थोड़ा हटके कैंडल नाईट डिनर प्लान कर सकती हैंI इसके लिए घर की लाइट्स को बंद कर दें और कैंडल लाइट में परिवार के साथ खाने का आनंद लेंI

घर के कामों में पति की मदद लें
संडे कोशिश करें पति-पत्नी दोनों मिलकर घर के काम करेंI इससे काम भी जल्दी खत्म होगा और सब मिलकर परिवार के साथ समय बिता पाएँगेI

संडे को लगाएं बच्चों की ड्यूटी
घर के छोटे छोटे कामों में बच्चों की मदद लेंI इससे बच्चे घर के काम भी सीख जाएँगे और आपकी हेल्प भी हो जाएगीI

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका