
निगम जोन 3 क्षेत्र में शंकर नगर में नाले पर टीन शेड लगाकर किया गया अतिक्रमण हटाकर सफाई की बाधा को दूर कर नाले की विशेष अभियान चलाकर सफाई करवाई गई, बड़ी मात्रा में मलबा और गन्दगी निकली, निकास सुगम बनाया गया
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह सहित कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में जोन 3 अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर में एक स्थान पर नाले पर टीन शेड लगाकर किये गए अतिक्रमण और सफाई में लगातार आ रही बाधा के सम्बंधित स्थल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर किये गए अवलोकन के दौरान विगत लम्बे समय से नाले पर अतिक्रमण कर सफाई में बाधा को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर आयुक्त और जोन 3 जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल टीन शेड हटाकर नाला को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर सफाई की बाधा दूर कर नाला सफाई अभियान चलाकर करने और गन्दे पानी की सुगम निकासी कायम करने के निर्देश दिये. जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम लगाकर तत्काल टीन शेड हटवाकर नाला अतिक्रमण से मुक्त करवाया और सफाई की बाधा दूर करवाकर अभियान चलाकर नाला सफाई करवाई, जिसमें बड़ी मात्रा में नाले के भीतर जमा मलबा और गन्दगी बाहर निकली, जिसका तत्काल परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम की गयी और निकास सुगम बनाया गया.


