RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में एसईसीएल की ठेका कंपनी कलिंगा के मैनेजर पर मारपीट का आरोप, कर्मचारियों ने खदान बंद करने दी चेतावनी

कोरबा । कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर खदान की ठेका कंपनी कलिंगा के मैनेजर चक्रधर मोहंती और कंपनी के चालकों के बीच शनिवार काे जकर विवाद हुआ। मोहंती और उनके बाउंसर पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप है। दोनों पक्षों ने मानिकपुर चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मानिकपुर खदान से प्रभावित सात गांवों के ग्रामीण शनिवार रात थाने पहुंचे। उन्होंने मोहंती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। ग्रामीण अमन पटेल के अनुसार, मोहंती ट्रांसफर रोकने और काम करने के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि मोहंती कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं और जातिगत गालियां देते हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने रव‍िवार को बताया क‍ि मारपीट की शिकायत पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर खदान बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बैठक कर मोहंती के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका