छत्तीसगढ़

रथयात्रा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा टीओडी स्पेशल ट्रेनें संचालित, यात्रियों से उपलब्ध खाली सीटों का लाभ उठाने की अपील

रायपुर – 3 जुलाई, 2026 : रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा (ट्रेन ऑन डिमांड) टीओडी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं।

BJP का डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम सम्पन्न, विधायक सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति से कराया अवगत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे इन विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहयोग करें।

यात्री टिकट आरक्षण से पूर्व उपलब्धता की जानकारी अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप (RailOne) ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन तथा अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं उपलब्ध बुकिंग के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

IND vs ENG 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! भारत vs इंग्लैंड दूसरे टी20 का बदला टाइम, अब नहीं करना होगा 10 बजे तक इंतजार

दिनांक 03.07.2026 को जारी नवीनतम उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों में अभी उपलब्ध रिक्त बर्थ की स्थिति
निम्नानुसार हैं: –

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper