
जॉब - एजुकेशन
श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का उद्घाटन समारोह ,मंदिर परिसर में विशेष पूजन…
रायपुर। श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 27 जून 2024 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ मंदिर परिसर में विशेष पूजन कर किया गया। इस विशेष पूजन में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा ने सनातन संस्कृति की परम्परा का निर्वहन करते हुए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ प्रात: गणेश जी और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की वंदना से किया । इस महतवपूर्ण शैक्षणिक सत्र के क्षण में डीन एकेडेमिक प्रोफेसर आर.आर.एल बिराली एवं सभी डीन, विभागा अध्यक्ष, प्रोफेसर एवं छात्र- छात्राएं विशेष पूजन में शामिल हुए और आशीर्वाद प्रपात किया। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह ने नवीन शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य शुभकामनाए दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

