छत्तीसगढ़

यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री टिकट सेवा केंद्र (वाई टी एस के) अग्रसेन चौक का शुभारंभ

रायपुर शहर के अग्रसेन चौक में यात्रियों को मिलेगी अनारक्षित/आरक्षित टिकिट की सुविधा

रायपुर – यात्री टिकट सेवा केंद्र (वाई टी एस के) भारतीय रेलवे की यात्रियों बिना किसी परेशानी के रेलवे यात्रा के लिए सुगमता अनारक्षित/आरक्षित टिकट उपलब्ध करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा रायपुर शहर के अग्रसेन चौक में रायपुरवासियों की सुविधा के लिए वाई टी एस के की सुविधा उपलब्ध कराई गई, शुभारंभ के अवसर पर रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राकेश सिंह एवं सम्माननीय नागरिकगण उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें….. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू… – Pratidin Rajdhani

रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत यह 16 वां यात्री टिकट सेवा केंद्र है रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर 10 यात्री टिकट सेवा केंद्र उपलब्ध है ।
यह संबंधित संस्थानों को शहरो में टिकट बिक्री काउंटर स्थापित करने और आरक्षित और अनारक्षित रेलवे टिकट बेचने की अनुमति देता है। यात्री टिकट सेवा केंद्र (संचालक) कम्प्यूटरीकृत टर्मिनलों के माध्यम से आरक्षित रेल टिकिट बेचते हैं। वाईटीएसके की अवधारणा और शुरुआत आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की टिकटों की सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से की गई थी। इससे यात्रियों को लाभ होगा क्योंकि उन्हें स्टेशन जाने के बजाय नज़दीकी बाज़ार में वाईटीएसके से निर्धारित सर्विस चार्ज के साथ टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रायपुर रेल मंडल में आगामी दिनों में 28 यात्री टिकट सेवा केंद्र (वाई टी एस के) खोले जाने हैं।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper