खेल

IND vs AUS: विराट कोहली एडिलेड में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी से चूके

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब एडिलेड के मैदान पर उतरे थे तो लगा था कि पर्थ वाला काम यहां भी दोहाएंगे और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा ले लेंगे, लेकिन इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने मिचेल स्टार्क ने उनकी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। स्टार्क ने कोहली को दहाई के अंक में भी नहीं जाने दिया। स्टार्क ने 21वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने ऑफ स्टम्प के बाहर लैंग्थ बॉल फेंकी। गेंद ने अच्छा बाउंस लिया और कोहली के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, जहां स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लपका। इसी के साथ कोहली डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

कोहली हुए फेल

कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया था। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से आगे निकल गए थे। ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतक हैं तो वहीं कोहली के 30। एडिलेड में भी कोहली शतक जमा ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे।

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

ब्रैडमैन के नाम विरोधी टीम के घर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उसके ही घर में 11 शतक जमाए हैं। कोहली इस मामले में दूसरे नबंर पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं। अगर वह इस मैच की पहली पारी में शतक जमा देते तो ब्रैडमैन का बराबरी कर लेते और दूसरी पारी में उनके पास महान बल्लेबाज से आगे निकलने का मौका होता। हालांकि, अब कोहली को बराबरी के लिए दूसरी पारी का इंतजार करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

स्टार्क हावी

इस पारी में स्टार्क ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

इन दोनों के बाद उन्होंने विराट कोहली का शिकार किया। टीम इंडिया ने पहले सेशन में चार विकेट खोए। जोस हेजलवुड की जगह इस मैच में खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने गिल को पवेलियन भेजा। पहले सेशन में भारत ने 84 रन देकर चार विकेट खो दिए।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

Back to top button
📰 E-Paper