मनोरंजन

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की नई तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के तीन साल बाद नागा चैतन्य को दूसरी बार प्यार मिला और वह फिर से शादी के बंधन में बंध गए। नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर को साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हैदराबाद में शादी की। अब एक दिन बाद नागार्जुन ने अपने बेटे-बहू की शादी की नई तस्वीरें शेयर की हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी साल अगस्त के महीने में कपल ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया था और दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। नागा चैतन्य के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर बेटे की शादी की नई फोटोज शेयर की हैं।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

चैतन्य-शोभिता की शादी की तस्वीरें

नागार्जुन ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में न्यूली मैरिड कपल गार्डन में अपने परिवार के साथ पोज दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

हल्दी में सना कपल

इस तस्वीर में नागा चैतन्य और शोभिता व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहा है। चैतन्य ने धोती कुर्ता पहना है, जबकि शोभिता ने व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है। हैवी ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाए वह अप्सरा सी लग रही हैं। दोनों हल्दी में सने हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

नागार्जुन ने जाहिर कीं फीलिंग्स

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नागार्जुन ने फैंस और मीडिया को धन्यवाद किया है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। मीडिया, आपकी समझदारी और हमें इस खूबसूरत पल को संजोने के लिए जगह देने के लिए धन्यवाद। आपके विचारशील सम्मान और दयालु शुभकामनाओं ने हमारी खुशी में इजाफा किया है।

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

नागार्जुन ने आगे लिखा, “हमारे प्यारे दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के लिए, आपके प्यार और आशीर्वाद ने वाकई इस पल को अविस्मरणीय बना दिया है। मेरे बेटे की शादी सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव नहीं थी। यह आप सभी के साथ शेयर की गई गर्मजोशी और समर्थन के कारण एक यादगार याद बन गई। अक्किनेनी परिवार तहे दिल से आप सभी को उन अनगिनत आशीर्वादों के लिए धन्यवाद देता है जो आपने हम पर बरसाए हैं।”

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper