RADA
खेल
Trending

IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, अंतिम दिन गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की दूसरी पारी 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं और उसे अब पांचवें और अंतिम दिन 350 रन और बनाने होंगे। दिन के खेल की समाप्ति तक जैक क्राउली 12 और बेन डकेट 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत को अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो उसे मंगलवार को इंग्लैंड के सभी 10 विकेट गिराने होंगे। भारत को जसप्रीत बुमराह से काफी आस रहेगी जिन्होंने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, इंग्लैंड को भी जीत हासिल करने के लिए तेजी से रन बनाने होंगे। हालांकि, उसके पास कल का पूरा दिन होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंत ने राहुल ने जड़े शतक

भारत की दूसरी पारी 364 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों से 370 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए दूसरी पारी में पंत और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की जिससे टीम इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। हालांकि, पंत और राहुल के पवेलियन लौटने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई और निचले क्रम के बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके।

भारत ने चौथे दिन दो विकेट पर 90 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम ने शुरुआत में ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पंत और राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। टी ब्रेक से पहले भारत ने पंत का विकेट गंवाया जो 118 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल पारी को संभाल रहे, लेकिन वह भी 137 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल के पवेलियन लौटती ही भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करने लगे।

जोश टंग ने अपने एक ही ओवर में भारत को तीन झटके दिए। भारत ने अपने शेष छह विकेट 31 रन पर गंवा दिए। ऐसा ही पहली पारी में भी देखने मिला था जब भारत ने 41 रन पर अपने अंतिम सात विकेट गंवाए थे। पंत और राहुल के अलावा करुण नायर ने 20 और शार्दुल ठाकुर ने 4 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और टंग ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को दो विकेट मिले। वहीं, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका