
IND vs NAM LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने लपका शानदार कैच, अक्षर ने भारत को दिलाई छठी सफलता
IND vs NAM LIVE Score: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत से मिले 210 के लक्ष्य का पीछा कर रही नामीबिया को अक्षर पटेल ने छठा झटका दिया है. उन्होंने मालन क्रूगर का शिकार किया. जसप्रीत बुमराह ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका था. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती 3 और अक्षर पटेल को शिकार कर चुके हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारतीय टीम 250 से अधिक का स्कोर करेगी. टीम इंडिया ने 7 ओवर में 100 रन बना लिए थे. लेकिन फिर नामीबिया ने गुच्छे में विकेट निकाले. मिडिल ओवर में हार्दिक पांड्या ने रन बटोरे. हार्दिक ने 27 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. लेकिन इसके बाद वो भी आउट हुए. नामीबिया ने इसके बाद फिर गुच्छों में विकेट झटके. भारत ने आखिरी के 5 विकेट सिर्फ 4 रन के अंदर गंवाए. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देते हुए 4 विकेट झटके.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा
नामीबिया प्लेइंग इलेवन: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो

