RADA
खेल

IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्‍ट सीरीज

नई दिल्ली। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में मेहमान न्‍यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम को 113 रन से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज पर भी कब्‍जा जमाया। सीरीज के पहले टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था। सीरीज हार के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 1955 से टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है, लेकिन कीवी टीम ने इससे पहले कभी भी भारतीय टीम को टेस्‍ट सीरीज में घर पर नहीं हराया था। इस दौरे से पहले कीवी टीम ने भारत में भारतीय टीम को सिर्फ 2 ही टेस्‍ट मैच में हराया था। अब न्‍यूजीलैंड टीम लगातार 2 टेस्‍ट जीत चुकी है और भारत की हार की संख्‍या 4 हो गई है। कीवी टीम ने 69 साल का सूखा खत्‍म किया है।

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

12 साल से नहीं मिली थी हार

भारतीय टीम पिछले 12 साल से घर पर कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं हारी थी। आखिरी बार साल 2012 में इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को भारतीय जमीं पर टेस्‍ट सीरीज में मात दी थी। इंग्‍लैंड ने 4 मैचों की टेस्‍ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सीरीज का एक मैच ड्रॉ भी रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

लगातर टेस्‍ट सीरीज जीतने का सिलसिला टूटा

हाल ही में बांग्‍लादेश ने भारत का दौरा किया था। इस दौरे पर भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश को घर पर टेस्‍ट सीरीज में हराया था। होम ग्राउंड पर भारतीय टीम की यह लगातार 18वीं टेस्‍ट सीरीज जीत थी। इंग्‍लैंड से हार के बाद टीम इंडिया ने घर पर कोई भी टेस्‍ट सीरीज नहीं गंवाई थी। हालांकि, रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इस सिलसिले को तोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका