छत्तीसगढ़

IND vs NZ T20: 23 जनवरी को रायपुर में क्रिकेट का तूफान, टिकट डिटेल्स आई सामने

IND vs NZ T20: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल महा मुकाबला खेला जाएगा. इस रोमांचक मैच को लेकर टिकटों की कीमत और बिक्री को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है. मैच के लिए स्टूडेंट टिकट मात्र 800 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि, एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी. आम दर्शकों के लिए अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये में मिलेगी, जबकि लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये की होगी.
कब होगी टिकट बुकिंग की शुरुआत?
प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7500 रुपये, गोल्ड टिकट 10000 रुपये और प्लैटिनियम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध रहेगी. वहीं, कॉर्पोरेट दर्शकों के लिए कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25000 रुपये तय की गई है. टिकटों की ऑनलाइन बिक्री ticketgenie.in वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी. टिकट बुकिंग की शुरुआत आज 15 जनवरी की रात 7:30 बजे से होगा. ऑनलाइन माध्यम से एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है. इसके अलावा, जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदी है, वे 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेंप्शन करा सकेंगे
.किन चीजों को लेकर कड़े निर्देश
मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम प्रबंधन ने खाने-पीने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं. मैदान के अंदर फूड बेचने वाले सभी विक्रेताओं को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे. भारत बनाम न्यूजीलैंड के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर रायपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और टिकट बिक्री को लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है.
Back to top button
📰 E-Paper