RADA
खेल

IND vs NZ: भारत या न्यूजीलैंड कोई भी जीते, T20 वर्ल्ड कप में बनेगा नया इतिहास

IND vs NZ: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। अगर भारतीय टीम अहमदाबाद में होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दे देती है, तो वह एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। दरअसल, टीम इंडिया अपने घर में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। यही नहीं, टीम इंडिया के पास T20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनने का भी मौका है। लगातार 2 खिताब आज तक किसी भी टीम ने नहीं जीते हैं। खास बात यह है कि T20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और न्यूजीलैंड तीन बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और उन तीनों ही मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने करने के साथ ही खिताब पर कब्जा करना चाहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड को अगर आज जीत मिलती है, तो वह पहली बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि T20 वर्ल्ड कप अब तक सिर्फ 6 देश जीतने में सफल हुए हैं। न्यूजीलैंड आज खिताब जीतने वाली 7वीं टीम बन सकती है।

फाइनल में रहना होगा सावधान

इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का प्रदर्शन ICC टूर्नामेंटों में काफी अच्छा रहा है। साल 2023 के बाद से भारतीय टीम चार बार बड़े ICC इवेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है। इनमें से दो खिताब टीम ने अपने नाम किए, जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 2024 ICC T20 वर्ल्ड कप के के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर एक और ICC ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, इससे पहले भारत को दो बड़े मौकों पर निराशा हाथ लगी थी। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल और ICC ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। इन दोनों ही फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिताबी सपने तोड़ दिए थे।

फाइनल में इतिहास बनना तय

अब अहमदाबाद में होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के पास फिर से इतिहास बनाने का मौका है। अगर टीम जीत दर्ज करती है तो वह तीन T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। हालांकि, भारत के सामने चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड का बड़े ICC टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। न्यूजीलैंड ने अब तक जितनी भी ICC ट्रॉफियां जीती हैं, उनमें से दो भारत को हराकर हासिल की हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ICC फाइनल में कीवी टीम का भारत के खिलाफ कितना शानदार रिकॉर्ड है।

न्यूजीलैंड से पुराना बदला होगा चुकता?

साल 2000 में न्यूजीलैंड ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2021 में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को मात देकर ट्रॉफी उठाई थी। हालांकि, हाल के समय में भारत ने भी न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर किया है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक बड़ी हार का बदला लिया था। अब मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास मौका है कि वह टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और पुराने हिसाब को बराबर करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका